पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बकलोह में भारतीय भाषा समर कैम्प 2025 का सफल आयोजन

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बकलोह में भारतीय भाषा समर कैम्प 2025 का सफल आयोजन

भटीयात चुवाडी़ 10 जून बबलू पठानिया

नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की भावना को साकार करने हेतु पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, बकलोह में दिनांक 2 जून से 10 जून 2025 तक भारतीय भाषा समर कैम्प (BBSC) 2025 का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भारतीय भाषाओं की विविधता को आत्मसात किया।

इस आयोजन के अंतर्गत विद्यालय ने पड़ोसी राज्य पंजाब की क्षेत्रीय बोली “पंजाबी” को चुना, जिसे छात्रों ने मनोयोग से सीखा और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रस्तुत किया। शिविर का उद्देश्य छात्रों में भारतीय भाषाओं के प्रति सम्मान, सौहार्द तथा रुचि का विकास करना था।

शिविर की शुरुआत 2 जून को व्यवहारिक भाषा अभ्यास से हुई। 3 जून को संगोष्ठी और संवाद सत्र में भाषायी विविधता और पारंपरिक जीवनशैली पर चर्चा की गई। 4 जून को रंगीन चित्रों, गीतों और लोकनृत्य के माध्यम से रचनात्मकता का प्रदर्शन हुआ। 5 जून को भारतीय व्यंजनों व खानपान से संबंधित गतिविधियाँ आयोजित की गईं। 6 जून को प्रेरणादायक कहानियाँ, नाटक व जीवनी प्रस्तुतियाँ हुईं। 9 जून को स्थानीय नायकों और प्रेरक व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया।

10 जून को समापन समारोह में ओमप्रकाश ढाका (पी.जी.टी. हिंदी) ने भाषायी एकता और विविधता की महत्ता पर विचार रखे। उन्होंने छात्रों को भारतीय भाषाओं को सम्मान देने और सांस्कृतिक एकता बनाए रखने की प्रेरणा दी।

शिविर की सफलता पर सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों व आयोजकों को बधाई दी गई और भविष्य में ऐसे रचनात्मक आयोजनों की निरंतरता की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!