सुक्खू सरकार का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: चीफ इंजीनियर की मौत मामले में तीन वरिष्ठ अफसर हटाए गए

सुक्खू सरकार का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: चीफ इंजीनियर की मौत मामले में तीन वरिष्ठ अफसर हटाए गए

शिमला 28 मई चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस ब्यूरो

हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए चीफ इंजीनियर विमल नेगी की रहस्यमयी मौत के मामले में तीन शीर्ष अधिकारियों को उनके पदों से हटा दिया है। यह फैसला मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई में लिया गया, जिसे सरकार की पारदर्शिता, जवाबदेही और निष्पक्षता के प्रति प्रतिबद्धता के रूप में देखा जा रहा है।सरकार ने अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) ओंकार शर्मा को छुट्टी पर भेजते हुए उनके सभी विभाग वापस ले लिए हैं। हिमाचल प्रदेश पुलिस के महानिदेशक (DGP) अतुल वर्मा को भी उनके पद से हटा दिया गया है। इसके साथ ही शिमला के पुलिस अधीक्षक (SP) संजीव गांधी को भी उनके पद से हटाया गया है।इन अहम पदों पर नए अधिकारियों की नियुक्ति भी कर दी गई है।

आईपीएस अधिकारी अशोक तिवारी को हिमाचल प्रदेश का नया डीजीपी नियुक्त किया गया है, जबकि आईपीएस गौरव सिंह को शिमला का नया एसपी बनाया गया है।विमल नेगी की रहस्यमयी मौत ने प्रदेश में सनसनी फैला दी थी और विपक्ष व आम जनता द्वारा इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सरकार पर दबाव बढ़ता जा रहा था। ऐसे में यह कार्रवाई प्रशासनिक सख़्ती के तौर पर देखी जा रही है। सरकार का यह कदम संदेश देता है कि राज्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही, प्रभाव या दबाव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सभी मामलों में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी।यह प्रशासनिक फेरबदल हिमाचल की राजनीति में कैसी हलचल पैदा करेगा यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!