डलहौजी के निजी होटल में कार्यरत कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस जांच में जुटी

डलहौजी के निजी होटल में कार्यरत कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस जांच में जुटी

डलहौजी/ चम्बा 07 जनवरी मुकेश कुमार (गोल्डी)

डलहौजी में एक निजी होटल में कार्यरत कर्मचारी की हृदय गति रुकने से मौत का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक पिछले कई वर्षों से होटल में बतौर कुक अपनी सेवाएं दे रहा था।बताया जा रहा है कि मृतक रोज़ाना की तरह बीते दिन भी होटल में अपना काम निपटाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। अगले दिन यानी आज सुबह करीब 10 बजे तक वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो होटल के अन्य कर्मचारियों को चिंता हुई। इसके बाद उन्होंने उसके कमरे में जाकर देखा, जहां वह अचेत अवस्था में पाया गया।स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए होटल कर्मचारियों ने बिना समय गंवाए उसे सिविल अस्पताल डलहौजी पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार कर्मचारी की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है।इस घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करते हुए शव को कब्जे में लेकर मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया ।मृतक की पहचान 49 वर्षीय चमन लाल पुत्र परस राम निवासी भडा़ला, तहसील व जिला चंबा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चमन लाल लंबे समय से होटल में कार्यरत था और अपने व्यवहार व कार्यकुशलता के लिए जाना जाता था।इस पूरे मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक चंबा विजय कुमार सकलानी ने की है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हार्ट अटैक से मौत का प्रतीत हो रहा है, फिर भी सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा आखिर मौत का कारण क्या रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!