राजकीय महाविद्यालय सलूणी में प्रथम वार्षिक पूर्व छात्र सम्मेलन–2026 का आयोजन, पूर्व छात्रों ने ताजा कीं यादें

सलूणी/ चम्बा 07 मार्च मुकेश कुमार (गोल्डी)
राजकीय महाविद्यालय सलूणी में पूर्व छात्र संघ द्वारा प्रथम वार्षिक पूर्व छात्र सम्मेलन–2026 का सफलतापूर्वक आयोजन महाविद्यालय परिसर में किया गया। इस सम्मेलन में महाविद्यालय के विभिन्न बैचों से जुड़े अनेक पूर्व छात्र उत्साहपूर्वक शामिल हुए और अपने छात्र जीवन की यादों को साझा करते हुए एक-दूसरे से मिलकर पुरानी स्मृतियों को ताजा किया।कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक आचार्या श्रीमती पिंकी देवी के स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने सभी पूर्व छात्रों का महाविद्यालय में हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल पुराने छात्रों को अपने संस्थान से जोड़कर रखते हैं, बल्कि वर्तमान विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व छात्र महाविद्यालय की प्रगति और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं, इसलिए उनके साथ निरंतर संवाद और सहयोग बनाए रखना आवश्यक है।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण श्री दिनेश कुमार, श्री गुरदेव सिंह, डॉ. सौरभ मिश्रा, श्री शुभम डोगरा तथा श्री पंकज कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा पीटीए अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार सहित महाविद्यालय के गैर-शिक्षण कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए और इस पहल की सराहना की।कार्यक्रम को और अधिक रोचक और आकर्षक बनाने के लिए महाविद्यालय के वर्तमान विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। इन प्रस्तुतियों में गीत, नृत्य और अन्य मनोरंजक कार्यक्रम शामिल थे, जिन्हें उपस्थित सभी पूर्व छात्रों, प्राध्यापकों और विद्यार्थियों ने खूब सराहा।कार्यक्रम का संचालन वंशिका ठाकुर और साक्षी ठाकुर ने अत्यंत प्रभावी और व्यवस्थित ढंग से किया, जिससे कार्यक्रम का संचालन सुचारू रूप से चलता रहा।अंत में पूर्व छात्र संघ के सचिव श्री दिनेश कुमार ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए सभी पूर्व छात्रों, प्राध्यापकों, विद्यार्थियों तथा आयोजन समिति के सदस्यों का इस कार्यक्रम को सफल बनाने में दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। यह सम्मेलन पूर्व छात्रों और महाविद्यालय के बीच आपसी संबंधों को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित