आईटीआई लचोड़ी में 7 मार्च को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव, 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार

चंबा, 26 फरवरी मुकेश कुमार (गोल्डी)
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान लचोड़ी में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 7 मार्च को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की जाएगी। इस प्लेसमेंट ड्राइव में हरियाणा स्थित कंपनी केपी रिलायबल टेक्नीक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा क्वालिटी इंस्पेक्टर-ऑडिटर के 100 पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।संस्थान के प्रधानाचार्य राहुल राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में आईटीआई तथा अन्य शैक्षणिक योग्यता रखने वाले युवाओं को रोजगार प्राप्त करने का सुनहरा अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि आईटीआई के इलेक्ट्रीशियन, फिटर, टर्नर, वायरमैन, एमएमवी और कोपा ट्रेड के अभ्यर्थी इसके लिए पात्र होंगे। इसके अतिरिक्त पॉलिटेक्निक डिप्लोमा के सभी ट्रेड तथा स्नातक स्तर पर बीए, बीएससी और बीकॉम उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी इस भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।प्रधानाचार्य ने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को उनकी योग्यता के अनुसार 14,451 रुपये से लेकर 18,975 रुपये प्रतिमाह तक सीटीसी (कंपनी कॉस्ट टू कंपनी) प्रदान किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों का कार्यस्थल दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में स्थित खरखोदा (गुरुग्राम) रहेगा।उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया को कई चरणों में पूरा किया जाएगा। इसमें ऑनलाइन प्री-प्लेसमेंट टॉक, ऑनलाइन लिखित परीक्षा, व्यक्तिगत साक्षात्कार और अंत में चयनित अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर प्रदान किया जाएगा।इच्छुक अभ्यर्थियों को 7 मार्च को सुबह 10 बजे संस्थान परिसर में उपस्थित होना होगा। अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बायोडाटा, आधार कार्ड तथा पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा।अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी संस्थान के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी (टीपीओ) के मोबाइल नंबर 9418006057 तथा कंपनी के मोबाइल नंबर 9471790416 पर संपर्क कर सकते हैं।