जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चंबा ने कॉलेज में आयोजित किया विधिक जागरूकता कार्यक्रम

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चंबा ने कॉलेज में आयोजित किया विधिक जागरूकता कार्यक्रम

चम्बा 26 फरवरी मुकेश कुमार (गोल्डी)

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चंबा द्वारा राजकीय डिग्री कॉलेज में एक विशेष विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों, कर्तव्यों तथा निःशुल्क विधिक सहायता की सुविधाओं के बारे में जानकारी प्रदान करना था।कार्यक्रम में अधिवक्ता नवीन सिंह ठाकुर, सहायक विधिक सहायता रक्षा अधिवक्ता (Assistant Legal Aid Defence Counsel), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चंबा तथा अधिवक्ता सुनीता कुमारी ने संसाधन व्यक्तियों (Resource Persons) के रूप में भाग लिया।

दोनों वक्ताओं ने विद्यार्थियों को कानून से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।इस दौरान वक्ताओं ने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं—जागृति, आशा, संवाद, गरीबी उन्मूलन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु NALSA योजना तथा NALSA वीर परिवार सहायता योजना 2025—के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों, महिलाओं, गरीबों तथा जरूरतमंद लोगों को न्याय तक सरल और सुलभ पहुंच प्रदान करना है।कार्यक्रम में विद्यार्थियों को निःशुल्क कानूनी सहायता, वैकल्पिक विवाद समाधान प्रणाली (ADR), महिलाओं के अधिकार, सामाजिक न्याय से जुड़ी योजनाओं तथा सरकारी कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई।

वक्ताओं ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के पास आर्थिक संसाधनों की कमी है तो भी वह निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकता है।इस अवसर पर महाविद्यालय के चार पुरुष तथा सात महिला शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कुल 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें 120 छात्र और 130 छात्राएँ शामिल थीं। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में गहरी रुचि दिखाई और विधिक विषयों से जुड़ी कई जिज्ञासाओं को भी साझा किया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनाना तथा समाज के कमजोर वर्गों को न्याय तक आसान पहुंच सुनिश्चित करना रहा।

आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!