बनीखेत में मुख्य मार्ग सुधार कार्य शुरू, खैरी पुल पर होगा सौंदर्यीकरण व ड्रेनेज सुदृढ़ीकरण

बनीखेत में मुख्य मार्ग सुधार कार्य शुरू, खैरी पुल पर होगा सौंदर्यीकरण व ड्रेनेज सुदृढ़ीकरण

डलहौजी/चम्बा 04 मार्च मुकेश कुमार (गोल्डी)

नगर पंचायत बनीखेत के अंतर्गत मुख्य बाजार से खैरी पुल बाया पद्दर जाने वाले प्रमुख मार्ग पर लंबे समय से लंबित विकास कार्य को आखिरकार शुरू कर दिया गया है। इस मार्ग के सुधारीकरण और सौंदर्यीकरण की प्रक्रिया आरंभ होने से स्थानीय व्यापारियों, राहगीरों और क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। काफी समय से सड़क की खराब स्थिति और अधूरे निर्माण कार्य के चलते लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।प्राप्त जानकारी के अनुसार, खैरी पुल पर पहले चरण में रेलिंग, टाइल वर्क और पैरापीट वर्क का निर्माण किया जाएगा। इसके बाद बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए ड्रेनेज व्यवस्था को मजबूत करने हेतु ड्रेन वर्क किया जाएगा।

संबंधित विभाग ने कार्य को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने की योजना बनाई है, ताकि गुणवत्ता से समझौता किए बिना निर्धारित समय सीमा में परियोजना को पूर्ण किया जा सके।गौरतलब है कि यह समस्त कार्य NHPC की कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) योजना के तहत किया जा रहा है। सीएसआर के माध्यम से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मार्ग के पूर्ण होने से यातायात व्यवस्था सुचारू होगी और बाजार क्षेत्र की रौनक में भी वृद्धि होगी। वहीं नगर पंचायत प्रतिनिधियों ने भरोसा दिलाया है कि कार्य को शीघ्र पूरा कर जनता को समर्पित किया जाएगा।

क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि यह परियोजना तय समय के भीतर पूरी होकर बेहतर सुविधाओं का मार्ग प्रशस्त करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!