चंबा में एसिड अटैक पीड़ितों के अधिकार और साइबर सुरक्षा पर जागरूकता शिविर आयोजित

चंबा में एसिड अटैक पीड़ितों के अधिकार और साइबर सुरक्षा पर जागरूकता शिविर आयोजित

चंबा 09 मार्च मुकेश कुमार (गोल्डी)

जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण (DLSA) चंबा के सौजन्य से सोमवार को माई ज्वाला प्राइवेट आईटीआई, भड़म में एक विशेष कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण (HPSLSA) के दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य एसिड अटैक पीड़ितों के अधिकारों और बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करना था।कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने ‘नालसा स्कीम 2016’ के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस योजना के तहत एसिड अटैक पीड़ितों को कानूनी सहायता, मुआवजा तथा पुनर्वास से जुड़ी विभिन्न सरकारी सुविधाओं के बारे में बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे गंभीर अपराधों के प्रति समाज में संवेदनशीलता और जागरूकता बढ़ाना बेहद आवश्यक है, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय और सहयोग मिल सके।

इसके साथ ही शिविर में साइबर सुरक्षा और ऑनलाइन सुरक्षा के विषय पर भी विशेष चर्चा की गई। वर्तमान डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों जैसे साइबर फ्रॉड, फिशिंग, मालवेयर और साइबर बुलिंग से बचाव के उपायों के बारे में छात्रों को जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि अपनी व्यक्तिगत जानकारी को सुरक्षित रखना और इंटरनेट का सावधानीपूर्वक उपयोग करना बेहद जरूरी है। उन्होंने यह भी बताया कि किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि या अपराध की स्थिति में तुरंत पुलिस या संबंधित कानूनी प्राधिकरण से संपर्क करना चाहिए।इस शिविर का संचालन उप मुख्य कानूनी सहायता रक्षा परामर्शदाता श्रीमती शकुन तथा सहायक कानूनी सहायता रक्षा परामर्शदाता श्री कार्तिक नेगी द्वारा किया गया।

उन्होंने छात्रों के सवालों के जवाब देते हुए उन्हें उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया।कार्यक्रम में पैरालीगल वॉलंटियर (PLV) कु. रंजू बाला ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और आयोजन में सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर आईटीआई के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कानूनी जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!