विश्व स्वास्थ्य दिवस पर बोंखरी मोड़ में नर्सिंग प्रशिक्षुओं की जागरूकता रैली, स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर बोंखरी मोड़ में नर्सिंग प्रशिक्षुओं की जागरूकता रैली, स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

डलहोजी/चंबा, 7 अप्रैल मुकेश कुमार गोल्डी

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर बोंखरी मोड़ स्थित बट्ट कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्रशिक्षुओं द्वारा एक प्रभावशाली जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का मुख्य उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।रैली से पूर्व आयोजित कार्यक्रम में कॉलेज के चेयरमैन परवेज अली बट्ट ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए उत्तम स्वास्थ्य के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बदलती जीवनशैली के कारण आज अनेक बीमारियां तेजी से फैल रही हैं, ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वच्छता को स्वस्थ जीवन की आधारशिला बताते हुए युवाओं से इन आदतों को अपनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के उपरांत चेयरमैन ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। प्रशिक्षकों के नेतृत्व में निकाली गई इस रैली में नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने हाथों में बैनर, पोस्टर और स्लोगन लेकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। रैली के दौरान “स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है” और “स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

कॉलेज परिसर से आरंभ हुई यह रैली बोंखरी मोड़ के विभिन्न स्थानों से गुजरते हुए पुनः परिसर में आकर संपन्न हुई। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर प्रशिक्षुओं के प्रयासों की सराहना की।कार्यक्रम के अंत में कॉलेज प्रबंधन ने सभी प्रशिक्षुओं के उत्साह और सहभागिता की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!