विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 22 अगस्त से जिला चंबा के प्रवास पर

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 22 अगस्त से जिला चंबा के प्रवास पर

चंबा 21 अगस्त मुकेश कुमार गोल्डी

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 22 अगस्त से जिला चंबा के प्रवास पर आ रहे हैं। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि कुलदीप सिंह पठानियां 22 अगस्त को सायं 4:00 बजे शिमला से सिंहुता पहुंचेंगे। विधानसभा अध्यक्ष 23 अगस्त को अपने क्षेत्र में जन समस्याएं सुनेंगे। 24 अगस्त को प्रातः 11:30 बजे विधानसभा अध्यक्ष एसडीएम कार्यालय चुवाड़ी में भटियात विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। कुलदीप सिंह पठानियां 25 अगस्त को प्रातः 11:00 बजे सिंहुता से शिमला के लिए रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!