
चुराह विधायक हंसराज चैटिंग मामले को लेकर चुराह राजनीति में भूचाल, मीना ने शिकायत दर्ज कर स्थानीय नेताओं पर जड़े आरोप
चम्बा 27 अगस्त मुकेश कुमार (गोल्डी)
बीते 9 अगस्त को धारो बेगम उर्फ मीना ने महिला पुलिस थाना चंबा में चुराह के विधायक डॉ हंसराज के खिलाफ आपत्तिजनक अश्लील चैटिंग का मामला दर्ज करवाया था जिसको लेकर बाद में माननीय अदालत में मीना साफ तौर पर यह कहकर मुकर गई कि उस पर मानसिक परेशानी एवं दबाव के चलते उसने ऐसा किया था। जिसको लेकर मीना व उसके पिता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए विधायक डॉ हंसराज व मीना के पिता के रिश्तों को घरेलू संबंधों का हवाला दिया था और स्थानीय कांग्रेस नेता इस मामले को तूल देने की कोशिश कर रहे थे उन सभी स्थानीय नेताओं पर निशाना साधते हुए मीना ने साफ तौर पर इस सारे मामले को राजनीतिक करार दिया था। किंतु आज महिला राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष अलका लामा, चुराह के वरिष्ठ कांग्रेस नेता यशवंत खन्ना, अभी शर्मा, दिलदार अलीबटृ, बरकत अली शरीफ मोहम्मद याकूब जमात अली लेखराज वीर सिंह के खिलाफ पुलिस थाना चुराह में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है।

जिसमें धारो देवी उर्फ मीना ने साफ तौर पर इन सभी व्यक्तियों पर आरोप लगाए हैं कि इन सभी ने उसके पिता ताज मोहम्मद एवं उसी पर जो इज्जत को उछालने के इन सभी नेताओं द्वारा भरसक प्रयास किए गए। जिसको लेकर हुए इन सभी के खिलाफ शिकायत अब दर्ज कराई है तथा इन सभी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करेंगी। काबिले गौर है कि भाजपा नेता हंसराज एवं मीना की चैटिंग मामले को लेकर चुराह राजनीति में भूचाल आ गया था जिसको लेकर चुराह के छोटे बड़े सभी नेताओं ने एक आक्रोश रैली निकालकर उपमंडलाधिकारी नागरिक तीसा को एक लिखित ज्ञापन सोपा था जिस पर महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को इस मामले को लेकर कार्यवाही करने हेतु गुहार लगाई थी। लेकिन आज मीना कि इस शिकायत से उन सभी नेताओं के बयानों और दावों पर तलवार लटकती नजर आ रही है। बता दे समस्त हिमाचल में इस मामले को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। तो वही विधानसभा क्षेत्र चुराह में भी इस सारे मामले को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है।