बनीखेत में 17 वर्षीय युवक की अकस्मात मृत्यु से शोक की लहर, ग्रामीणों में उठे सवाल

बनीखेत में 17 वर्षीय युवक की अकस्मात मृत्यु से शोक की लहर, ग्रामीणों में उठे सवाल

डलहौजी/चंबा 6 मई मुकेश कुमार (गोल्डी)

डलहौजी उपमंडल के बनीखेत क्षेत्र में एक 17 वर्षीय युवक की अचानक मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पहचान वरुण कुमार पुत्र जगदीश कुमार, निवासी गांव बाढ़ डाकघर बनीखेत के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वरुण रोज़ की तरह आज सुबह भी दूध देने के लिए पद्दर, बनीखेत आया था। दूध देने के बाद जब वह वापस अपने घर लौट रहा था, तभी रास्ते में अचानक चक्कर खाकर गिर पड़ा और अचेत हो गया।स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनीखेत पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वरुण की अचानक हुई इस मौत ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। युवक की आयु मात्र 17 वर्ष होने के कारण लोग उसकी असमय मृत्यु को लेकर चिंतित हैं और इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।कुछ ग्रामीण इस अकस्मात मौत को कोरोना वैक्सीन से भी जोड़कर देख रहे हैं। उनके द्वारा कयास लगाए जा रहे हैं कि अचानक जवान बच्चों में अकस्मात जो मौतें हो रही हैं वो कहीं न कहीं वैक्सीन के संभावित प्रभाव का संकेत हो सकता है। हालांकि, इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बता दें कि मृतक के परिजनों ने मृत्यु पर कोई संदेश व्यक्त न किया है उनके अनुसार मृतक की मौत प्राकृतिक है और उन्होंने इस घटना पर फिलहाल कोई भी पुलिस कार्रवाई हेतु इनकार किया है।वरुण एक होनहार और सरल स्वभाव का युवक था, और वह अपना भविष्य सुरक्षा क्षेत्र से जुड़ी सेवाओं में में देख रहा था जिसको लेकर कोई खूब सब पसीना भी बह रहा था। जिसकी असामयिक मृत्यु ने परिवार सहित पूरे गांव को गहरे शोक में डाल दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!