शहीद दिवस पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, मनरेगा के समर्थन में रखा उपवास

शिमला, 30 जनवरी चम्बा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)
शहीद दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कांग्रेस सह-प्रभारी रजनी पाटिल सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।श्रद्धांजलि कार्यक्रम के उपरांत महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम बदले जाने तथा योजना को कमजोर किए जाने के विरोध में दो घंटे का सांकेतिक उपवास रखा गया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि मनरेगा योजना पिछले कई वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबों, महिलाओं और युवाओं के लिए रोज़गार की गारंटी का सशक्त माध्यम रही है।

इस योजना ने न केवल ग्रामीण परिवारों की आय में सहारा दिया है, बल्कि पलायन रोकने में भी अहम भूमिका निभाई है।मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा के स्वरूप, नाम और वित्तपोषण में किए जा रहे बदलावों से इसकी मूल भावना को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बजट में कटौती और भुगतान में देरी के कारण मजदूरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों की शक्तियाँ सीमित किया जाना भी लोकतांत्रिक व्यवस्था और ग्रामीण स्वशासन के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार ग्रामीण जनता और श्रमिक वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं को कमजोर नहीं होने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उपवास और विरोध ग्रामीण भारत, किसानों और मजदूरों के हितों के लिए एक सशक्त और स्पष्ट संदेश है।इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने भी मनरेगा को मजबूत करने, पर्याप्त बजट उपलब्ध कराने और पंचायतों को अधिक अधिकार देने की मांग की। कार्यक्रम के माध्यम से केंद्र सरकार से जनहित में निर्णय लेने का आग्रह किया
