राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी में इको क्लब का कैंपस सौंदर्यीकरण अभियान आयोजित

राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी में इको क्लब का कैंपस सौंदर्यीकरण अभियान आयोजित

चुवाडी/ चम्बा 21 फरवरी मुकेश कुमार गोल्डी

चुवाडी/चम्बा 21 फरवरी मुकेश कुमार गोल्डी

राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी में इको क्लब द्वारा एक दिवसीय कैंपस सौंदर्यीकरण अभियान का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय सिंह पठानिया के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संपन्न हुआ। अभियान का मुख्य उद्देश्य परिसर को स्वच्छ, हरित और आकर्षक बनाना तथा विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ. पठानिया ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्वच्छ एवं हरित वातावरण विद्यार्थियों के शैक्षणिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां छात्रों में सामाजिक जिम्मेदारी और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता को मजबूत करती हैं।इको क्लब के समन्वयक डॉ. रूप लाल एवं डॉ. रीना ने अभियान का संचालन किया, जबकि रेड रिबन क्लब की समन्वयक प्रो. पल्लवी बेरी भी पूरे कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहीं। सभी समन्वयकों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें पौधरोपण और जैविक खाद के उपयोग की महत्ता से अवगत कराया।अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों ने महाविद्यालय के कम्पोस्टिंग यूनिट में तैयार जैविक खाद को मिट्टी में मिलाकर गमले तैयार किए और विभिन्न सजावटी पौधों का रोपण किया।

चांदनी देवी, आरती, शिल्पा, सृजन, रवि, राहुल, ईशिका, आयुष, शिवांग वर्मा, मनीष, करण, अखिल वर्मा, साहिल सिंह, वंशज, शशि बाला एवं कविता सहित कई विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।समापन अवसर पर समन्वयकों ने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की। यह अभियान महाविद्यालय परिसर को हरित एवं सुंदर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!