बनीखेत के नीजी होटल में खराब लिफ्ट पर विवाद, होटल प्रबंधन द्वारा जांच की मांग; कंपनी पर वादाखिलाफी के आरोप

बनीखेत के नीजी होटल में खराब लिफ्ट पर विवाद, होटल प्रबंधन द्वारा जांच की मांग; कंपनी पर वादाखिलाफी के आरोप

डलहौजी/चम्बा 17 मार्च मुकेश कुमार (गोल्डी)

डलहौजी उपमंडल के बनीखेत स्थित होटल व्हाइट ऑर्किड में स्थापित यात्री लिफ्ट की कार्यप्रणाली और सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। होटल प्रबंधन ने इस मामले को लेकर विद्युत निरीक्षणालय हिमाचल प्रदेश, बनीखेत कार्यालय का दरवाजा खटखटाते हुए लिफ्ट के शीघ्र निरीक्षण और विद्युत व्यवस्थाओं की जांच की मांग की है।प्रबंधन के अनुसार, यह लिफ्ट जून 2024 में हमीरपुर स्थित कंपनी विमांशु एलीवेटर एंड एस्कलेटर द्वारा स्थापित की गई थी। स्थापना के समय कंपनी ने लिफ्ट को सभी मानकों के अनुरूप बताते हुए निरीक्षण और प्रमाणन में सहयोग का भरोसा दिया था।

लेकिन इसके बाद से ही लिफ्ट में लगातार तकनीकी खराबियां सामने आ रही हैं, जिससे होटल प्रबंधन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।होटल प्रबंधन का आरोप है कि कई बार शिकायतों के बावजूद कंपनी ने न तो समस्याओं का समाधान किया और न ही निरीक्षण प्रक्रिया में सहयोग दिया। कंपनी द्वारा खराबी का कारण अपर्याप्त विद्युत लोड बताया जा रहा है, जबकि प्रबंधन का दावा है कि लिफ्ट के लिए अलग से सर्वो स्टेबलाइज़र और उचित अर्थिंग की व्यवस्था पहले से मौजूद है।

इसके अलावा, समझौते के तहत कंपनी ने 60 माह की निःशुल्क सेवा और रखरखाव का वादा किया था, जिसे भी पूरा नहीं किया जा रहा है। होटल प्रबंधन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।प्रबंधन ने निरीक्षण, विद्युत लोड की जांच, तकनीकी खामियों के समाधान और आवश्यक प्रमाणन प्रक्रिया के लिए मार्गदर्शन की मांग की है। मामले की सूचना संबंधित उच्च अधिकारियों को भी दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!