कंड़वाल (नूरपुर) में 1.256 किलो चरस और 1 लाख नकद सहित शिमलावासी युवक काबू,पुलिस जांच में जुटी

कंड़वाल (नूरपुर) में 1.256 किलो चरस और 1 लाख नकद सहित शिमलावासी युवक काबू,पुलिस जांच में जुटी

कांगडा/नुरपुर 07 अप्रैल चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

नशामुक्त हिमाचल अभियान के तहत पुलिस जिला नूरपुर को एक अहम सफलता हाथ लगी है। पुलिस चौकी कंडवाल की टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से भारी मात्रा में चरस और नकद राशि बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बीती रात करीब 9 बजे NH-154 (मंडी-पठानकोट मार्ग) पर नियमित यातायात जांच के दौरान की गई।पुलिस के अनुसार, जसूर की ओर से आ रही एक काले रंग की क्रेटा कार (HP-25C-6008) को जब जांच के लिए रुकने का संकेत दिया गया, तो चालक ने अचानक गाड़ी पीछे मोड़ने का प्रयास किया। इस संदिग्ध हरकत को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए वाहन को घेरकर रोक लिया।स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में जब वाहन की गहन तलाशी ली गई, तो डिग्गी में रखे स्पेयर टायर के नीचे छिपाए गए एक बैग से 1 किलो 256 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके साथ ही बैग की जेब से 1,00,000 रुपये की नकद राशि भी मिली। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को हिरासत में ले लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान 52 वर्षीय राम कुमार , निवासी तहसील कुमारसैन, जिला शिमला के रूप में हुई है।

इस सारे मामले की पुष्टि जिला पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी कुल्लू-मनाली क्षेत्र में एक ढाबा संचालित करता है।पुलिस ने बरामद चरस, नकदी और तस्करी में प्रयुक्त वाहन को कब्जे में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना नूरपुर में ND&PS Act की धारा 20 और 25 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब मामले की गहन जांच में जुटी है ताकि इस तस्करी नेटवर्क के अन्य कड़ियों का पता लगाया जा सके और यह स्पष्ट हो सके कि यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!