शिवशक्ति यूथ क्लब ने जरूरतमंद बच्चों को वितरित की स्कूली वर्दीयां

शिवशक्ति यूथ क्लब ने जरूरतमंद बच्चों को वितरित की स्कूली वर्दीयां

डलहौजी/चम्बा 08 अप्रैल मुकेश कुमार (गोल्डी)

समाज सेवा के क्षेत्र में कार्यरत शिवशक्ति यूथ क्लब द्वारा एक सराहनीय पहल के तहत बीते कल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, किहार में 16 जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कूल ड्रेस वितरित की गई। क्लब के सदस्यों द्वारा एकत्रित की गई आर्थिक सहायता से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, अध्यापकगण एवं छात्रों ने भाग लिया।

विद्यालय प्रशासन ने शिवशक्ति यूथ क्लब के इस मानवीय कार्य की सराहना की और आभार व्यक्त किया। क्लब के सदस्यों ने बताया कि वे निरंतर समाज के कमजोर वर्गों की सहायता हेतु प्रयासरत हैं। उनका उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा केवल आर्थिक कारणों से शिक्षा से वंचित न रहे।शिवशक्ति यूथ क्लब अपने सदस्यों व समाज के सहयोग से नियमित रूप से इस प्रकार के सेवा कार्य करता रहता है। क्लब ने आम जनता से अपील की है कि वे भी इस नेक कार्य में अपना योगदान दें। उनका कहना है कि प्रत्येक व्यक्ति द्वारा दिया गया छोटा सा आर्थिक सहयोग किसी न किसी जरूरतमंद के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है।

इस प्रकार की सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन समाज में सकारात्मक संदेश फैलाता है और युवाओं को प्रेरित करता है कि वे भी अपने आस-पास के जरूरतमंदों की सहायता करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!