नगर निकायों के वार्ड निर्धारण के प्रस्ताव प्रकाशित, 9 जून तक आम जनता निरीक्षण व सुझाव दे सकती है

नगर निकायों के वार्ड निर्धारण के प्रस्ताव प्रकाशित, 9 जून तक आम जनता निरीक्षण व सुझाव दे सकती है

चंबा, 3 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)

जिला चंबा प्रशासन ने नगर परिषदों और नगर पंचायतों के वार्ड निर्धारण संबंधी प्रस्तावों को सार्वजनिक निरीक्षण हेतु जारी कर दिया है। उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर परिषद चंबा व डलहौजी तथा नगर पंचायत बनीखेत व चुवाड़ी को वार्डों में विभाजित करने और प्रत्येक वार्ड की सीमा निर्धारित करने के प्रस्ताव तैयार कर लिए गए हैं।ये प्रस्ताव 9 जून 2025 तक कार्यालय समय के दौरान उपायुक्त कार्यालय चंबा सहित संबंधित नगर परिषदों एवं नगर पंचायतों के कार्यालयों में निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस प्रक्रिया का उद्देश्य नगर निकाय क्षेत्रों में सुचारू प्रशासनिक व्यवस्था और जन प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना है।उपायुक्त ने बताया कि यदि किसी भी निवासी को इन प्रस्तावों के किसी भी पहलू पर कोई आपत्ति या सुझाव है, तो वह इसे सूचना की तिथि से सात दिनों के भीतर प्रपत्र-2 में उपायुक्त चंबा को प्रस्तुत कर सकता है। प्राप्त आपत्तियों व सुझावों पर प्रस्तावों को अंतिम रूप देने से पूर्व विचार किया जाएगा।यह कदम जन सहभागिता और पारदर्शिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। प्रशासन ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे अपने सुझाव और आपत्तियाँ समयसीमा के भीतर प्रस्तुत करें ताकि वार्ड निर्धारण प्रक्रिया जनहित में और न्यायसंगत हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!