आरटीओ चम्बा द्वारा मार्च 2026 के लिए वाहन फिटनेस और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी

आरटीओ चम्बा द्वारा मार्च 2026 के लिए वाहन फिटनेस और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी

चम्बा 06 मार्च मुकेश कुमार (गोल्डी)

हिमाचल प्रदेश परिवहन विभाग के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) चंबा द्वारा मार्च 2026 माह के लिए वाहन फिटनेस जांच और ड्राइविंग टेस्ट का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। यह कार्यक्रम विभिन्न आरएलए और आरटीओ कार्यालयों में निर्धारित तिथियों पर आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी चंबा की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है।जारी कार्यक्रम के अनुसार आरटीओ चंबा में वाहन फिटनेस जांच 5 मार्च, 17 मार्च और 27 मार्च 2026 को होगी, जबकि ड्राइविंग टेस्ट 7 मार्च और 25 मार्च को आयोजित किए जाएंगे। आरएलए चंबा में ड्राइविंग टेस्ट 20 मार्च को निर्धारित किया गया है। इसी तरह आरएलए डलहौजी में फिटनेस और ड्राइविंग टेस्ट दोनों 24 मार्च को होंगे। आरएलए चौवारी में 16 मार्च, आरएलए सलूणी में 19 मार्च तथा आरएलए तीसा में 18 मार्च को फिटनेस और ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। आरएलए भरमौर और आरएलए पांगी में यह प्रक्रिया 6 मार्च को संपन्न होगी।अधिसूचना के अनुसार वाहन पासिंग के दिन निरीक्षण केवल शाम 4 बजे तक ही किया जाएगा। सभी ड्राइविंग टेस्ट तय तिथियों पर मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर और संबंधित लाइसेंसिंग अथॉरिटी की उपस्थिति में आयोजित किए जाएंगे। साथ ही संबंधित आरएलए कार्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि वे मामलों को दूसरे क्षेत्रों में अग्रेषित करने से बचें क्योंकि प्रत्येक जोन के लिए पर्याप्त तिथियां निर्धारित की गई हैं।इसके अलावा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित पुलिस थानों से भी सहयोग लेने को कहा गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रशासनिक कारणों से इस कार्यक्रम में आवश्यकतानुसार बदलाव भी किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!