कांग्रेस नेता दिलदार अली बट्ट प्रदेश हज कमेटी के अंतरिम चेयरमैन नियुक्त, चुराह में खुशी की लहर

तीसा/चुराह 30 नवम्बर दिलीप सिंह ठाकुर
जिला चंबा के उपमंडल चुराह से संबंध रखने वाले कांग्रेस नेता दिलदार अली बट्ट को प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश हज कमेटी का अंतरिम चेयरमैन नियुक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति पर चुराह सहित पूरे जिला चंबा के कांग्रेस पदाधिकारियों और सामाजिक संगठनों में खुशी की लहर दौड़ गई है। सभी ने बट्ट को बधाई देते हुए प्रदेश सरकार विशेषकर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार प्रकट किया है।बधाई देने वालों में चुराह विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार भारद्वाज, कांग्रेस नेता यशवंत खन्ना, जिला कांग्रेस कमेटी चंबा के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष कमल ठाकुर, कांग्रेस नेता प्रकाश भूटानी, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी ठाकुर व भाग सिंह शामिल रहे। इसके अलावा बीसीसी चुराह के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष जस्सा राम भारद्वाज, डीसीसी के पूर्व महासचिव परमेश ठाकुर, धर्म पाल अत्री, पूर्व मीडिया संयोजक हाशु शेख, युंका के जिला उपाध्यक्ष खेमराज तथा बीसीसी के पूर्व महासचिव जन्म सिंह व राकेश कुमार ने भी बट्ट को शुभकामनाएं दीं।मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी जिला चंबा के अध्यक्ष लतीफ़ मोहम्मद, अंजुमन इस्लामिया चंबा के अध्यक्ष इसरार अली शाह, उपाध्यक्ष शाकिर अली शाह, जिला मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी के महासचिव हसनदीन सहित मौलाना रोशन, जान मोहम्मद और ताजूदीन ने भी नियुक्ति पर संतोष व्यक्त किया। पंचायत प्रतिनिधियों में बीडीसी सदस्य धारो देवी, खुशनगरी पंचायत प्रधान ओमचंद, टिक्करीगढ़ के प्रधान शाह अली, प्रीतमास पंचायत के प्रधान शरीफ मोहम्मद तथा गवाड़ी पंचायत प्रधान जन्म सिंह ने भी बधाई दी।प्रदेश गद्दी कल्याण बोर्ड के सदस्य प्रकाश चंद टंडन और अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि दिलदार अली बट्ट एक योग्य और अनुभवी कांग्रेस नेता हैं, जिन्होंने पहले भी हज कमेटी के चेयरमैन रहते हुए उत्कृष्ट कार्य किया है। एनएसयूआई, युंका और कांग्रेस संगठन में विभिन्न पदों पर रहते हुए बट्ट ने संगठन को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई है। इसलिए सरकार का यह निर्णय सराहनीय और उचित है।उधर, अपनी नियुक्ति पर दिलदार अली बट्ट ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी तथा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें सौंपी गई इस जिम्मेदारी को वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे।