चंबा में कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार

चंबा में कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार

चंबा 20जुलाई मुकेश कुमार(गोल्डी)

जिला चंबा जिले में एक 18 वर्षीय कॉलेज छात्रा के साथ दुष्कर्म और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की शर्मनाक घटना सामने आई है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।घटना 6 जुलाई की बताई जा रही है, जब पीड़िता कॉलेज से लौटते समय एक सुनसान स्थान से गुजर रही थी। उसी दौरान दीपक (21) और चमन (27) नामक दो युवकों ने उसे अकेला पाकर डराया-धमकाया। आरोप है कि दीपक ने युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किया, जबकि चमन ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया।

घटना के बाद युवती भय और सदमे की स्थिति में अपने घर पहुंची, लेकिन शर्म और डर के कारण उसने इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। कुछ दिन बाद चमन ने यह वीडियो किसी अन्य व्यक्ति को भेज दिया, जिससे यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जब वीडियो पीड़िता के परिवार तक पहुंचा, तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चंबा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 183 सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पीड़िता के बयान न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष दर्ज किए गए हैं और उसका मेडिकल परीक्षण भी करवाया गया है।पुलिस ने घटना से जुड़े डिजिटल साक्ष्य जब्त कर लिए हैं और मामले की गहन जांच जारी है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए सभी आवश्यक कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!