डलहौजी हिलटॉप स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया दशहरा पर्व, विद्यार्थियों ने किया रामलीला का मंचन

डलहौजी हिलटॉप स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया दशहरा पर्व, विद्यार्थियों ने किया रामलीला का मंचन

डलहौजी/चम्बा 21 अक्तूबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

डलहौजी हिलटॉप स्कूल में 20 अक्टूबर, 2026 को दशहरा पर्व बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने रामलीला का सुंदर मंचन कर बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रेसिडेंट डॉ. पूनम राय धवन तथा चेयरमैन सुधीर कुमार धवन विशेष रूप से उपस्थित रहे।दशहरा उत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, मेघनाद और रावण सहित रामायण के विभिन्न पात्रों की भूमिकाएं निभाईं। विद्यार्थियों ने अपने सजीव अभिनय, प्रभावशाली संवादों और शानदार प्रस्तुति के माध्यम से रामायण के प्रमुख प्रसंगों को मंच पर जीवंत कर दिया।

राम-रावण युद्ध तथा रावण वध के दृश्यों ने उपस्थित लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने दर्शकों को भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से रूबरू करवाया।इस अवसर पर विद्यालय की प्रेसिडेंट डॉ. पूनम राय धवन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि दशहरा केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला पर्व है। उन्होंने कहा कि यह उत्सव हमें याद दिलाता है कि अहंकार और बुराई का अंत निश्चित है तथा अंततः सत्य और अच्छाई की ही विजय होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में नैतिक मूल्यों को अपनाने और आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया।रामलीला के मंचन के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान भी व्यक्त किया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को दशहरा पर्व के वास्तविक महत्व को समझने का अवसर प्रदान किया।कार्यक्रम के समापन पर सभी बच्चों को मिठाइयां वितरित की गईं।

शिक्षकों और विद्यार्थियों ने आपसी खुशियां साझा करते हुए पर्व को उमंग और उत्साह के साथ मनाया। विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम ने सभी को अच्छाई के मार्ग पर चलने और बुराइयों से दूर रहने की प्रेरणा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!