बनीखेत में साइबर सुरक्षा जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन ,स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर कर लिया भाग

बनीखेत में साइबर सुरक्षा जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन ,स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर कर लिया भाग

डलहौजी /चंबा 21 मार्च मुकेश कुमार (गोल्डी)

एनआईआईटी फाउंडेशन चंबा द्वारा बनीखेत पद्दर के चिनार पैलेस में साइबर सुरक्षा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और साइबर ठगी से बचाव के महत्वपूर्ण पहलुओं को समझा।शिविर के दौरान एनआईआईटी फाउंडेशन के सदस्य राकेश कुमार ने बताया कि आजकल साइबर अपराधी फोन कॉल, ईमेल, और सोशल मीडिया के जरिए ठगी कर रहे हैं।

वे कभी पुलिस अधिकारी, बैंक कर्मचारी या जज बनकर लोगों को झांसे में लेते हैं। उन्होंने कहा कि अधिकतर पढ़े-लिखे लोग ही साइबर ठगी का शिकार बनते हैं, क्योंकि उन्हें इससे जुड़ी पूरी जानकारी नहीं होती। इसी कारण भारत सरकार द्वारा विभिन्न जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रधान अरुण राणा विशेष रूप से मौजूद रहे।

उन्होंने एनआईआईटी फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के जागरूकता शिविर लोगों को साइबर अपराधों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।इस आयोजन में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। सभी ने साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी हासिल की और इस तरह के कार्यक्रमों को और अधिक बढ़ावा देने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!