राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गरंगड़ में संविधान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गरंगड़ में संविधान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

डलहोजी/ चम्बा 26 नवंबर मुकेश कुमार (गोल्डी)

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गरंगड़ में आज संविधान दिवस बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पाठशाला के कार्यकारी प्रधानाचार्य चंद्रशेखर शर्मा ने की। इस अवसर पर विद्यालय में भाषा प्रतियोगिता, वाद–विवाद प्रतियोगिता सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत पाठशाला की अध्यापिका सीमा हस्तु द्वारा संविधान के महत्व और उसकी विशेषताओं पर विचार व्यक्त करने के साथ हुई। उन्होंने विद्यार्थियों को भारतीय संविधान की मूल भावना, उद्देश्य और अधिकारों–कर्तव्यों के संतुलन के बारे में अवगत कराया।

इसके उपरांत कक्षा जमातों के विद्यार्थियों—विशाल ठाकुर, वंशिका ठाकुर, मुस्कान, प्रांजल, इंद्रजीत, गजेंद्र, कृतिका और शिवानी—ने भी संविधान पर अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। बच्चों ने भाषण, निबंध और वाद–विवाद के माध्यम से संविधान की महत्ता, नागरिक कर्तव्यों और लोकतांत्रिक व्यवस्था के मूल सिद्धांतों पर प्रकाश डाला।अपने संबोधन में कार्यकारी प्रधानाचार्य चंद्रशेखर शर्मा ने छात्रों को बताया कि हर वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन 1949 में संविधान को अंगीकृत किया गया था। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 1950 को संविधान देश में पूर्ण रूप से लागू हुआ, जिसने भारत को एक संपूर्ण गणराज्य का स्वरूप प्रदान किया।

उन्होंने कहा कि सरकारी और गैर-सरकारी संस्थान इस दिन संविधान आधारित गतिविधियों का आयोजन करते हैं, ताकि नागरिकों में लोकतंत्र, समानता, न्याय तथा स्वतंत्रता के मूल्यों को निरंतर जीवित रखा जा सके।अपने संबोधन के अंत में उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने सभी से भाईचारे, सद्भाव और राष्ट्रीय मूल्यों को आत्मसात करने की अपील भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!