चंबा-जोत मार्ग पर SIU टीम ने 9.08 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक पकड़े, कार भी जब्त

चंबा-जोत मार्ग पर SIU टीम ने 9.08 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक पकड़े, कार भी जब्त

चंबा 02 नवंबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

जिला चंबा में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) की टीम ने गश्त के दौरान दो युवकों को 9.08 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद करने के साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार को भी जब्त कर लिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, SIU टीम प्रभारी इंस्पेक्टर गगन के नेतृत्व में पुलिस टीम चंबा-जोत मुख्य मार्ग पर गश्त कर रही थी। इस दौरान हनुमान मंदिर भटलवां के समीप पुलिस ने एक संदिग्ध वाहन नंबर HP 73A-3624 की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन में सवार दो युवकों के कब्जे से 9.08 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

पुलिस ने मौके पर दोनों युवकों को हिरासत में लेकर उनकी पहचान 25वर्षीय राहुल कुमार पुत्र स्वर्गीय रविंद्र कुमार, निवासी गांव काहली, डाकघर कियाणी, तहसील एवं जिला चंबा तथा 33 वर्षीय हितेंद्र कुमार पुत्र कमल प्रकाश, निवासी गांव एवं डाकघर कियाणी, तहसील एवं जिला चंबा के रूप में की है।पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेने के साथ ही संबंधित कार को भी जब्त कर लिया है। मामले में आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा मामले की आगामी जांच की जा रही है, ताकि नशे की इस खेप से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित संपर्कों का पता लगाया जा सके।

पुलिस अधीक्षक चंबा विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!