जाखू मंदिर में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू , रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का हुआ दहन

जाखू मंदिर में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू , रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का हुआ दहन

शिमला 20 अक्टूबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

दशहरा के पावन अवसर पर राजधानी शिमला के सुप्रसिद्ध जाखू मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रावण, मेघनाद और कुंभ कर्ण के पुतलों का दहन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पुतला दहन के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जयकारों के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व मनाया।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दशहरा केवल एक धार्मिक त्योहार नहीं है, बल्कि यह सत्य, धर्म और न्याय की विजय का प्रतीक भी है। रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन समाज को बुराइयों का त्याग कर सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश देता है।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन मर्यादा, कर्तव्यनिष्ठा, त्याग और लोककल्याण के प्रति समर्पण का सर्वोत्तम उदाहरण है। उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। प्रत्येक व्यक्ति को भगवान श्रीराम के जीवन मूल्यों को अपने आचरण में अपनाना चाहिए और समाज तथा प्रदेश के हित में सकारात्मक योगदान देना चाहिए।उन्होंने कहा कि दशहरा पर्व हमें अन्याय, अहंकार और नकारात्मकता के विरुद्ध खड़े होने की प्रेरणा देता है। इस पर्व की वास्तविक सार्थकता तभी है, जब हम अपने जीवन में सद्भाव, ईमानदारी, आपसी भाईचारे और मानवता के मूल्यों को महत्व दें।मुख्यमंत्री ने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि हिमाचल प्रदेश के सभी लोगों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। साथ ही प्रदेश में आपसी सौहार्द, एकता और भाईचारे की भावना और मजबूत हो। जाखू मंदिर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम ने श्रद्धालुओं को आस्था, सदाचार और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!