तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी 22 से 30 नवंबर तक बिलासपुर प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बिलासपुर 21 नवंबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी 22 नवंबर से जिला प्रवास पर रहेंगे। अपने प्रवास के दौरान वह जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोहों सहित अन्य कार्यक्रमों में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इस दौरान वह विद्यार्थियों को सम्मानित करने के साथ उनका उत्साहवर्धन भी करेंगे।एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि तकनीकी शिक्षा मंत्री 22 नवंबर को सुबह 10 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कपाहड़ा में आयोजित कॉम्प्लेक्स स्तरीय वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे राजकीय हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला में आयोजित टेक्निकल एवं कल्चरल फेस्ट-2026 में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।उन्होंने बताया कि 24 नवंबर को सुबह 10:30 बजे मंत्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मरहाणा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे कुठेड़ा में जिला कबड्डी संघ की ओर से आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे।इसी क्रम में 25 नवंबर को सुबह 10 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डंगार में आयोजित वार्षिक समारोह में भाग लेंगे। 26 नवंबर को सुबह 9:30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भगेड़ के समारोह में शामिल होने के बाद दोपहर 12:30 बजे डाइट जुखाला के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।प्रवक्ता के अनुसार 27 नवंबर को सुबह 10 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दधोल तथा 29 नवंबर को सुबह 10 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोटा में आयोजित वार्षिक समारोहों में मंत्री शिरकत करेंगे।वहीं, 30 नवंबर को सुबह 10 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं में आयोजित कॉम्प्लेक्स स्तरीय वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे।