तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर शरारती तत्वों का उत्पात, खड़ी गाड़ियों के तोड़े शीशे; पुलिस ने शुरू की जांच

तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर शरारती तत्वों का उत्पात, खड़ी गाड़ियों के तोड़े शीशे; पुलिस ने शुरू की जांच

तीसा/ चम्बा 21 नवंबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

चुराह उपमंडल के तीसा-बैरागढ़ मुख्य मार्ग पर शरारती तत्वों द्वारा सड़क किनारे खड़े वाहनों को निशाना बनाने का मामला सामने आया है। शुक्रवार देर रात खुशनगरी के समीप अज्ञात शरारती तत्वों ने दो से तीन वाहनों के शीशे पत्थर मारकर तोड़ दिए। घटना के बाद क्षेत्र के वाहन चालकों में रोष है। प्रभावित वाहन मालिकों ने पुलिस से आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई है।जानकारी के अनुसार वाहन चालकों ने अपने वाहन तीसा-बैरागढ़ मुख्य मार्ग पर खुशनगरी के समीप सड़क किनारे खड़े किए हुए थे। शुक्रवार देर रात अज्ञात शरारती तत्व वहां पहुंचे और पत्थरों से वाहनों के शीशे तोड़कर मौके से फरार हो गए। रात के समय हुई इस घटना की किसी को भनक तक नहीं लगी।शनिवार सुबह जब वाहन चालक अपने वाहनों के पास पहुंचे तो उन्हें शीशे टूटे हुए मिले। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।

घटना में वाहनों को नुकसान पहुंचने से वाहन मालिकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।मामले में गांव ढिसयोग, डाकघर खुशनगरी, तहसील चुराह निवासी कार चालक ताज मोहम्मद ने तीसा पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।वाहन चालकों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि घटना को अंजाम देने वाले शरारती तत्वों का जल्द पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।उधर, सार्वजनिक मार्ग पर खड़े वाहनों को नुकसान पहुंचाने की इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि इस घटना को किसने और किन कारणों से अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!