बनीखेत में होटल एसोसिएशन का गठन, सोमराज अरोड़ा बने चेयरमैन और आरके महाजन अध्यक्ष

बनीखेत में होटल एसोसिएशन का गठन, सोमराज अरोड़ा बने चेयरमैन और आरके महाजन अध्यक्ष

होटल कारोबारियों ने बैठक में लिया हिस्सा, पर्यटन एवं होटल व्यवसाय से जुड़े मुद्दों को संगठित होकर उठाने पर रहेगा जोर

बनीखेत /चम्बा 27 अक्टूबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण बनीखेत क्षेत्र में होटल कारोबारियों को एकजुट करने और उनके हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के उद्देश्य से होटल एसोसिएशन का गठन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई होटल व्यवसायियों ने भाग लिया और संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की।बनीखेत स्थित व्यास पुष्प होटल में आयोजित बैठक के दौरान नई होटल एसोसिएशन की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सोमराज अरोड़ा को एसोसिएशन का चेयरमैन नियुक्त किया गया, जबकि आरके महाजन को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अतिरिक्त संगठन के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न पदों पर होटल कारोबारियों को जिम्मेदारियां दी गईं।नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में तिलक राज माहड़ को सचिव, प्रीतम सिंह ठाकुर को कैशियर, प्रशांत शर्मा और रमेश गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा महेंद्र सिंह सरीन को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं, अमित शिंगारी को मीडिया सचिव, नीरज तलवार को वरिष्ठ संयुक्त सचिव और चरणजीत सिंह को वरिष्ठ सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा पवन शर्मा और राजीव शर्मा को सचिव नियुक्त किया गया।एसोसिएशन के गठन को बनीखेत क्षेत्र के होटल व्यवसायियों को एक साझा मंच प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। संगठन के माध्यम से होटल कारोबारियों को अपने व्यवसाय से संबंधित समस्याओं, सुझावों और आवश्यकताओं को सामूहिक रूप से सामने रखने का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!