
विधायक डीएस ठाकुर ने सलूणी में पौधेरोपित कर समाज में दिया एक सकारात्मक संदेश
चंबा/डलहौजी 09 अगस्त मुकेश कुमार( गोल्डी)
केंद्र सरकार एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर देशभर में शुरू किए गए “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत आज डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डीएस ठाकुर ने सलूणी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला एवं राजकीय महाविद्यालय सलूणी व गुठाण में वन विभाग द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लेकर अपने हाथों से पौधे रोपित समाज में एक सकारात्मक संदेश प्रदान किया तथा समस्त क्षेत्रवासियों से हर घर पेड़ लगाने का आग्रह भी किया।

इस आयोजन में विधायक डीएस ठाकुर के साथ कई भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक एवं कई गणमान्य मौजूद रहे।
बता दें कि इस अभियान के अंतर्गत के खाली पड़ी जगह पर पौधे रोपित किए गए हैं जिससे जहां एक तरफ समाज में स्वच्छ एवं साफ सुथरे पर्यावरण का सकारात्मक संदेश गया है तो वहीं विकास के नाम पर पेड़ों की जो बलि दी जा रही है उसकी भी भरपाई हो पाएगी।