हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ कल 28 अक्टूबर को होगी नवनियुक्त मेडिकल अधिकारियों की बैठक, स्वास्थ्य निदेशक ने जारी किए निर्देश

शिमला 27 अक्टूबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कल28 अक्टूबर 2026 को प्रदेश के नवनियुक्त मेडिकल अधिकारियों और विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ संवाद करेंगे। इस संबंध में स्वास्थ्य निदेशालय, हिमाचल प्रदेश की ओर से आधिकारिक निर्देश जारी किए गए हैं। बैठक का आयोजन सुबह 11 बजे हिमाचल प्रदेश सचिवालय, शिमला स्थित नए कॉन्फ्रेंस हॉल, फेज-III में किया जाएगा।जारी निर्देशों के अनुसार, मुख्यमंत्री के साथ आयोजित होने वाले इस संवाद सत्र में हाल ही में नियुक्त किए गए जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसर तथा मेडिकल ऑफिसर स्पेशलिस्ट भाग लेंगे। स्वास्थ्य निदेशक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में कार्यरत सभी नवनियुक्त चिकित्सकों की बैठक में उपस्थिति सुनिश्चित करें।आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी संबंधित चिकित्सकों की उपस्थिति अनिवार्य होगी और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक समन्वय स्थापित करने तथा निर्धारित समय पर सभी प्रतिभागियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।