चंबा से होली जाते राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

चंबा से होली जाते राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

चंबा, 25 सितंबर, चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

राजस्व, उद्यान, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी के चंबा से होली दौरे के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-154 ए पर विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने मंत्री को अपने क्षेत्रों की समस्याओं और आवश्यकताओं से अवगत करवाया तथा उनके समाधान की मांग रखी।गैहरा में स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान सुनीता भूषण के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने राजस्व मंत्री का स्वागत किया। इसके बाद दुर्गेठी में एपीएमसी अध्यक्ष ललित ठाकुर के नेतृत्व में लोगों ने जगत सिंह नेगी का अभिनंदन किया। खड़ा मुख में पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अमित भरमौरी के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने मंत्री का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया।दौरे के दौरान राजस्व मंत्री ने विश्राम गृह दुर्गेठी में स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं।

लोगों ने सड़क, राजस्व, विकास कार्यों तथा अन्य स्थानीय आवश्यकताओं से संबंधित विभिन्न मामले उनके समक्ष रखे। मंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को लोगों द्वारा उठाई गई समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इसके अलावा गांव तयारी तथा होली हेलीपैड पहुंचने पर भी क्षेत्रवासियों ने राजस्व मंत्री का स्वागत किया। लोगों ने क्षेत्र की विभिन्न विकास संबंधी मांगों को उनके समक्ष रखा।इस अवसर पर पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, एपीएमसी अध्यक्ष ललित ठाकुर, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अमित भरमौरी, ग्राम पंचायत दुर्गेठी के प्रधान पयारु राम व उपप्रधान सुरेंद्र कुमार, ग्राम पंचायत गैहरा की प्रधान सुनीता भूषण, एसडीएम भरमौर अजय कुमार, डीएसपी बलदेव दत्त शर्मा, तहसीलदार भरमौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!