चम्बा में चुनावी साक्षरता प्रतियोगिताओं का आयोजन, 11 विद्यार्थी जिला स्तरीय स्पर्धा के लिए चयनित

चम्बा में चुनावी साक्षरता प्रतियोगिताओं का आयोजन, 11 विद्यार्थी जिला स्तरीय स्पर्धा के लिए चयनित

चम्बा 13 नवंबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

22 शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने लिया भाग, निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी में दिखाई प्रतिभाचम्बा, 13 नवंबर। भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से देशभर में 2 से 20 नवंबर तक आयोजित की जा रही चुनावी जागरूकता प्रतियोगिताओं के तहत शुक्रवार को बचत भवन चम्बा में चुनावी साक्षरता क्लब (इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब)-3 चम्बा विधानसभा क्षेत्र की ओर से विधानसभा क्षेत्र स्तरीय निबंध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें चम्बा विधानसभा क्षेत्र के 22 शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का आयोजन एसडीएम चम्बा चिराग शर्मा के नेतृत्व में किया गया।निबंध लेखन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को ‘शुद्ध मतदाता सूची का महत्व’ तथा ‘मतदान का महत्व’ विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिला। वहीं, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम), वीवीपैट, मतदान और मतगणना प्रक्रिया से संबंधित प्रश्न पूछे गए। निबंध प्रतियोगिता में 20, जबकि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 23 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी देना, लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना तथा युवा पीढ़ी को मतदान के अधिकार और महत्व के प्रति जागरूक करना रहा। प्रतियोगिताओं के आधार पर 11 विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।

चयनित विद्यार्थी 18 नवंबर को बचत भवन चम्बा में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में चम्बा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे।प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थियों में पीएम श्री जीएमएमएसएस चम्बा के शिवम ठाकुर, पीएम श्री जीएमएमएसएस रांढोह की किरण कुमारी, पीएम श्री जीयूएसएसएस चम्बा के अभय ठाकुर, जीएसएसएस चीलबंगालो की कशिश, जीएसएसएस करियां की अनीता देवी तथा जीएसएसएस कोलका के विशाल शामिल हैं।वहीं, निबंध लेखन प्रतियोगिता में जीएसएसएस साच की मोनिका, जीएसएसएस चीलबंगला की कनिका, जीएसएसएस करियां की कृषटी कपूर, जीएचएस जम्मूहार की अक्षिता तथा जीएसएसएस बाट की काजल कुमारी ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान बनाया।

इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय चम्बा के सहायक आचार्य प्रो. अविनाश, डॉ. शिल्पा, प्रो. सचिन ठाकुर तथा निर्वाचन कानूनगो मनीष, अशोक कुमार एवं सरोज काउ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!