डलहौजी सहित आसपास के क्षेत्रों में 27 अक्तूबर को बिजली रहेगी बंद, सुबह 10 से शाम 6 बजे तक चलेगा मरम्मत कार्य

डलहौजी/ चम्बा 24 अक्टूबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)
विद्युत उपमंडल डलहौजी के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में मंगलवार, 27 अक्तूबर 2026 को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र डलहौजी तथा 11 केवी की सभी आउटगोइंग फीडरों की आवश्यक मरम्मत और रखरखाव के लिए शटडाउन लिया जाएगा। इसके चलते संबंधित क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।विभाग के अनुसार मरम्मत कार्य के चलते डलहौजी शहर, डलहौजी बस स्टैंड, सदर बाजार, सुभाष चौक, कथलग, गांधी चौक, बकरोटा, पंचपुला, लोहाली, खोलपुखर, जंद्रिघाट, करेल्णू माइक्रोवेव, बलून, रूलियानी, करेल्णू, लकड़ मंडी, बनीखेत बाजार, पधर, पुखरी, कंडा, बैकुंठनगर, बड़ेरू, डलोग, सुंडला, बगढार, रंगड़, नगाली, समलेऊ और खैरी सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।विद्युत विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रस्तावित शटडाउन के दौरान बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रखी जाएगी।

हालांकि, मरम्मत कार्य की अवधि मौसम की परिस्थितियों पर भी निर्भर करेगी। यदि मौसम अनुकूल रहा तो निर्धारित समय में कार्य पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।विद्युत उपमंडल डलहौजी के सहायक अभियंता इंद्रजीत सिंह ने आम जनता से मरम्मत कार्य के दौरान सहयोग बनाए रखने की अपील की है। विभाग ने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए बिजली से संबंधित आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।