नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चिट्टा तस्करी से जुड़ी ₹1.01 करोड़ की संपत्तियां फ्रीज करने के आदेश

नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चिट्टा तस्करी से जुड़ी ₹1.01 करोड़ की संपत्तियां फ्रीज करने के आदेश

नूरपुर/ कांगडा, 27 अक्टूबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे एंटी चिट्टा अभियान के तहत पुलिस जिला नूरपुर को बड़ी सफलता मिली है। नशे के अवैध कारोबार से अर्जित ₹1,01,55,718 मूल्य की तीन संपत्तियों को फ्रीज करने के आदेश की सक्षम प्राधिकारी एवं प्रशासक, SAFEM (FOP)A एवं NDPS Act, नई दिल्ली ने पुष्टि कर दी है। इस कार्रवाई का उद्देश्य नशा तस्करों की आर्थिक कमर तोड़ना और अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों के हस्तांतरण पर रोक लगाना है।पुलिस के अनुसार, पुलिस थाना इंदौरा में 30 मई 2017 को FIR संख्या 152/2017 के तहत NDPS Act की धारा 21 में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में श्रीमती दलवीरो के कब्जे से 6.50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी।

न्यायालय ने 1 अप्रैल 2025 को उन्हें दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी।मामले की वित्तीय जांच के दौरान पुलिस ने संबंधित संपत्तियों के स्वामित्व, निर्माण, मूल्यांकन और आय के वैध स्रोतों की पड़ताल की। इसके आधार पर 28 सितंबर 2026 को फ्रीजिंग आदेश संख्या 2276/5A जारी किया गया। सक्षम प्राधिकारी ने 26 अक्टूबर 2026 को NDPS Act की धारा 68F(2) के अंतर्गत इस आदेश की पुष्टि की।फ्रीज की गई संपत्तियों में गांव छन्नी, तहसील इंदौरा में दलवीरो की 61,96,561 रुपये मूल्य की आवासीय संपत्ति, मिथुन उर्फ छप्पर की 32,60,950 रुपये मूल्य की आवासीय संरचना, फर्नीचर और घरेलू सामान तथा घारो देवी की 6,98,207 रुपये मूल्य की मारुति सुजुकी कार (HP38E-0464) शामिल हैं।नूरपुर पुलिस के अनुसार, अब तक नशा तस्करों की कुल 31,71,61,429 रुपये मूल्य की संपत्तियां सक्षम प्राधिकारी की पुष्टि के बाद फ्रीज की जा चुकी हैं।

पुलिस ने आम जनता से नशा तस्करी और अवैध मादक पदार्थों के कारोबार से संबंधित जानकारी साझा करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!