पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बनीखेत में हिंदी माह का उत्साहपूर्ण हुआ समापन

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बनीखेत में हिंदी माह का उत्साहपूर्ण हुआ समापन

प

डलहौजी/चम्बा, 30 सितंबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बनीखेत में हिंदी भाषा के प्रति विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में रुचि बढ़ाने तथा राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 1 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक हिंदी माह का आयोजन किया गया। पूरे माह विद्यालय में विभिन्न शैक्षणिक, साहित्यिक एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से हिंदी भाषा के महत्व को विद्यार्थियों तक पहुंचाया गया।हिंदी माह के दौरान पठन-पाठन, सुलेख प्रतियोगिता, कविता-पाठ, पोस्टर एवं चित्रकला प्रतियोगिता, राजभाषा प्रदर्शनी, हिंदी नाम-लेखन, शुद्ध लेखन सहित विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मक एवं साहित्यिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। हिंदी भाषा के प्रति विद्यार्थियों की रुचि बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें दैनिक जीवन में हिंदी के प्रयोग के लिए भी प्रेरित किया गया।हिंदी माह के अंतर्गत शिक्षकों के लिए भी कविता-पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

शिक्षकों ने उत्साह के साथ इसमें भाग लेकर हिंदी साहित्य के प्रति अपनी रुचि एवं अभिरुचि का प्रदर्शन किया। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यालय में हिंदी भाषा को लेकर सकारात्मक एवं रचनात्मक वातावरण देखने को मिला।30 सितंबर को हिंदी माह के समापन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माहभर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों तथा शिक्षकों को प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान हिंदी भाषा के महत्व, राजभाषा के प्रयोग तथा दैनिक जीवन में हिंदी को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया।विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती करमजीत कौर ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति एवं भावनाओं से जुड़ी भाषा है। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों को हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। समारोह का समापन हिंदी भाषा के प्रति सम्मान, गौरव एवं निरंतर प्रयोग का संकल्प लेने के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!