मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 22 व 23 अक्तूबर को होली के प्रवास पर, विकास कार्यों का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 22 व 23 अक्तूबर को होली के प्रवास पर, विकास कार्यों का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

चंबा 19 अक्टूबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

चंबा 19 अक्टूबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू 22 और 23 अक्तूबर को भरमौर विधानसभा क्षेत्र के जनजातीय क्षेत्र होली के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास करने के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे और स्थानीय लोगों तथा विद्यार्थियों के साथ संवाद करेंगे।मुख्यमंत्री के प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने बताया कि 22 अक्तूबर को मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे होली स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह परिसर में पहुंचेंगे। यहां वह विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। इसके बाद जनसभा को संबोधित कर क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे।उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अपराह्न 4:30 बजे होली से लाके वाली माता मंदिर के लिए रवाना होंगे। इस दौरान वह होली–उतराला और होली–बड़ा भंगाल सड़क मार्गों के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इन मार्गों के निर्माण से क्षेत्र में सड़क संपर्क बेहतर बनाने और स्थानीय लोगों को आवागमन की सुविधा उपलब्ध करवाने की दिशा में किए जा रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया जाएगा।मुख्यमंत्री शाम 5:30 बजे ग्राम सूटकर में आयोजित होने वाले ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान वह स्थानीय लोगों, महिला मंडलों और युवक मंडलों के सदस्यों के साथ संवाद करेंगे। कार्यक्रम में क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम सूटकर गांव में रहेगा।उपायुक्त के अनुसार, मुख्यमंत्री 23 अक्तूबर को सुबह 10:10 बजे पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला होली तथा एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय होली के विद्यार्थियों के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री होली से गगल एयरपोर्ट, कांगड़ा के लिए रवाना होंगे।मुख्यमंत्री के इस दो दिवसीय दौरे को जनजातीय क्षेत्र में विकास कार्यों की समीक्षा, जनसमस्याओं से रूबरू होने और विद्यार्थियों के साथ संवाद के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!