सांफिया फाउंडेशन और एनएचपीसी करींया द्वितीय के आपसी सहयोग से बनीखेत में दिव्यांग बच्चों के लिए नि:शुल्क फिजियो थेरेपी शिविर का हुआ आयोजन

सांफिया फाउंडेशन और एनएचपीसी करींया द्वितीय के आपसी सहयोग से बनीखेत में दिव्यांग बच्चों के लिए नि:शुल्क फिजियो थेरेपी शिविर का हुआ आयोजन

डलहौजी/चंबा 7 मार्च मुकेश कुमार (गोल्डी)

सांफिया फाउंडेशन और एनएचपीसी करींया द्वितीय के आपसी सहयोग से बनीखेत के पद्दर मैदान में दिव्यांग बच्चों के लिए एक विशेष नि:शुल्क थेरेपी शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जिले भर से आए करीब एक दर्जन बच्चों ने लाभ उठाया।शिविर में आए दिव्यांग बच्चों को विशेषज्ञों द्वारा फिजियोथेरेपी दी गई, जिससे उनरिक सुधार में मदद मिल सके। इसके साथ ही, उनके अभिभावकों के लिए विशेष काउंसलिंग सत्र आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें बच्चों की देखभाल, उनकी विशेष आवश्यकताओं और भविष्य में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई।

गौरतलब है कि 1 फरवरी से सांफिया फाउंडेशन और एनएचपीसी करींया द्वितीय के संयुक्त प्रयास से पूरे जिले में दिव्यांग बच्चों के लिए नि:शुल्क फिजियोथेरेपी शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल की शुरुआत जिला मुख्यालय से की गई थी और इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों में शिविर लगाए जा रहे हैं।इस अभियान का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को उचित चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करना और उनके अभिभावकों को सही मार्गदर्शन देना है।

आए हुए विशेषज्ञों ने बताया कि नियमित फिजियोथेरेपी से बच्चों के शारीरिक विकास में सुधार हो सकता है और उनकी जीवनशैली बेहतर बन सकती है।स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने इस पहल की सराहना की और इसे दिव्यांग बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। आयोजकों ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी इस तरह के शिविरों का आयोजन किया जाता रहेगा, ताकि हर जरूरतमंद बच्चा इसका लाभ उठा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!