राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय पियर एजुकेटर प्रशिक्षण शिविर आयोजित

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय पियर एजुकेटर प्रशिक्षण शिविर आयोजित

चम्बा 19 मार्च मुकेश कुमार (गोल्डी )

स्वास्थ्य खंड पुखरी के तत्वावधान में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत दो दिवसीय पियर एजुकेटर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बिपन ठाकुर ने किया।शिविर के दौरान डॉ. ठाकुर ने किशोरों के साथ संवाद स्थापित किया और उन्हें कार्यक्रम के उद्देश्यों व महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने पियर एजुकेटर किट भी वितरित की।

इस प्रशिक्षण शिविर में 21 विद्यालयों के छठी कक्षा से दो-दो विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रशिक्षित विद्यार्थी अब अपने सहपाठियों को किशोरावस्था से जुड़ी स्वास्थ्य जानकारी प्रदान करेंगे।प्रशिक्षण शिविर में छह महत्वपूर्ण मॉड्यूल पर प्रशिक्षण दिया गया।

1 स्वास्थ्य और परिचय

2. किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक एवं मानसिक बदलाव

3. पोषण और स्वास्थ्य

4. स्वस्थ मस्तिष्क और स्वस्थ आहार

5. किशोरावस्था, यौनिकता एवं प्रजनन स्वास्थ्य

6. सामाजिक लिंग और हिंसा को समझना

इस कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे. एस. भारद्वाज, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला समन्वयक अजय कुमार, महिला स्वास्थ्य कर्मचारी मुकेश व हेमलता, शिक्षा विभाग के स्कूल हेल्थ एंबेसडर सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

शिविर का मुख्य उद्देश्य किशोरों को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता प्रदान कर उन्हें अपने साथियों को शिक्षित करने के लिए तैयार करना था, ताकि वे अपने समकक्षों को किशोरावस्था के महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!