निर्धारित मानदंडों के अनुरूप खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करें :- उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

निर्धारित मानदंडों के अनुरूप खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करें :- उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

चंबा, 19 मार्च मुकेश कुमार( गोल्डी)

ज़िला उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट का ज़िले में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को निर्धारित मानदंडों के अनुरूप बनाए रखने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए। उपायुक्त ज़िला सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।उन्होंने मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब को कार्यशील बनाने और खाद्य सुरक्षा से जुड़े हितधारकों के बीच जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। बैठक के दौरान उन्होंने फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट के विभिन्न प्रावधानों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा दीपक आनंद ने बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 में ज़िले में अब तक 158 फूड लाइसेंस जारी किए गए हैं। इसके अलावा, 50 सामान्य और 130 सर्विलांस सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। ज़िले में अब तक 61 फूड बिजनेस ऑपरेटर इकाइयों का निरीक्षण किया गया है।होटल और रेस्टोरेंट्स के हाइजीनिक ऑडिट की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि अब तक 15 संस्थानों का निरीक्षण पूरा किया गया है।बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपिन शर्मा, उप अधीक्षक पुलिस जितेंद्र चौधरी, उपनिदेशक उच्च शिक्षा भाग सिंह, सहायक आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी राकेश कुमार, अधीक्षक खाद्य आपूर्ति ज्योति सूर्या सहित अन्य अधिकारी और समिति सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!