राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगाली की स्कूल प्रबंधन समिति प्रतियोगिता में जिला भर में द्वितीय स्थान पर

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगाली की स्कूल प्रबंधन समिति प्रतियोगिता में जिला भर में द्वितीय स्थान पर

डलहौजी / चंबा 24 मार्च मुकेश कुमार (गोल्डी)

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगाली लगातार तीसरी बार सर्वश्रेष्ठ स्कूल प्रबंधन समिति जिला चंबा में द्वितीय स्थान पर रही । यह तीसरी बार वह जब राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निघाली जिला स्तर पर द्वितीय स्थान पर काबिज रहा 23 मार्च 2025 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट चंबा में जिला स्तरीय सर्वश्रेष्ठ स्कूल प्रबंधन समिति का सम्मान समारोह आयोजन किया गया जिसमे एडीएम चंबा श्री अमित मेहरा जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस आयोजन में उप शिक्षा निदेशक उच्चतर श्री भाग सिंह जी एवं उप शिक्षा निदेशक प्रारंभिक श्री बलबीर सिंह जी व जिला परियोजना अधिकारी श्रीमती कमलेश ठाकुर जी विशेष रूप से उपस्थित रहे इस उपलब्धि पे इलाके में खुशी की लहर है कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्री संदीप राज राठौड़ जी ने इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए सभी अध्यापकों स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान और सदस्यों और स्कूल के सभी बच्चों और स्थानीय जनता को ढेर सारी बधाई दी है राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगाली तीसरी बार द्वितीय स्थान पर रही संदीप राज राठौड़ जी ने सभी अध्यापकों श्री फिरोज कुमार प्रवक्ता अंग्रेजी और अविनेश टंडन डीपीई और सुधीर सिंह बलोरिया प्रवक्ता भौतिक व श्री पूर्ण चंद वरिष्ठ सहायक जिन्होंने इस स्कूल प्रबंधन समिति प्रतियोगिता प्रेजेंटेशन को अमली जामा पहनाया उनको भी ढेर सारी बधाई दी है तथा इस योगदान के लिए उनकी सराहना की है और भविष्य में भी इस प्रकार से उपलब्धि दोहराने की बात कही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!