डल्हौजी तहसील कार्यालय में नवरात्रि पर तृतीय वार्षिक भंडारे का हुआ आयोजन, पूर्व मंत्री आशा कुमारी भी रही मौजूद

डलहौजी/चंबा 01 अप्रैल मुकेश कुमार (गोल्डी)
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर डल्हौजी तहसील कार्यालय परिसर में तृतीय वार्षिक भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन का नेतृत्व उपमंडल और तहसील डल्हौजी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किया। , आज आयोजित इस भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया।एसडीएम डल्हौजी अनिल भारद्वाज और तहसीलदार रमेश चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन की शुरुआत माता रानी की विशेष पूजा-अर्चना से की गई। इसके बाद कन्या पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें नौ कन्याओं को सम्मानपूर्वक भोजन करवाया गया और उन्हें उपहार भेंट किए गए। कन्या पूजन के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस धार्मिक आयोजन में पूर्व मंत्री एवं विधायिका आशा कुमारी ने भी विशेष रूप से भाग लिया और माता रानी की पूजा-अर्चना कर मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया ।उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सौहार्द और धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करते हैं। भंडारे में स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे और आयोजन को सफल बनाया।तहसील कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बताया कि यह भंडारा आध्यात्मिक भक्ति के साथ-साथ समाज में सेवा और एकता की भावना को प्रोत्साहित करता है। इस अवसर पर विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं और स्थानीय निवासियों का भी सहयोग प्राप्त हुआ। आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी ने मिलकर विशेष योगदान दिया।भक्तों ने इस भंडारे की सराहना की और हर वर्ष इस आयोजन को जारी रखने हेतु अपील भी की।