चंबा में 21.91 ग्राम चिट्टा सहित दो नौजवान युवक गिरफ्तार मामला दर्ज पुलिस जांच में जुटी

चंबा में 21.91 ग्राम चिट्टा सहित दो नौजवान युवक गिरफ्तार मामला दर्ज पुलिस जांच में जुटी

चंबा 5 अप्रैल मुकेश कुमार ( गोल्डी)

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चंबा पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीते दिन पुलिस दल जब चंबा-झूमार मुख्य मार्ग पर नियमित गश्त कर रहा था, उसी दौरान एक निजी होमस्टे के पास एक सफेद रंग की मारुति ऑल्टो K10 कार (अस्थायी नंबर) खड़ी पाई गई। कार में सवार दो युवक पुलिस को देखकर घबरा गए और संदिग्ध व्यवहार करने लगे। उन्होंने पुलिस की नजरों से बचने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद पुलिस कर्मियों ने सतर्कता बरतते हुए दोनों युवकों को तुरंत रोका और पूछताछ शुरू की।पूछताछ के दौरान दोनों युवक पुलिस को कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके, जिससे पुलिस को उन पर संदेह हुआ।

इसके बाद जब तलाशी ली गई, तो कार से 21.91 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया। बरामद नशीले पदार्थ के साथ दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों की पहचान कर्णवीर (उम्र 32 वर्ष), निवासी जिला फिरोजपुर, पंजाब और मनोज उर्फ चिंडू (उम्र 30 वर्ष), निवासी गांव जांजला, डाकघर राजेरा, तहसील एवं जिला चंबा के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम (NDPS Act) की विभिन्न धाराओं के तहत पुलिस थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया गया है।इसके साथ ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस पूरे मामले की पुष्टि चंबा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा की गई है। पुलिस का यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!