भाजपा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भुरु नाग देवता मंदिर में टेका माथा, तेलका में जनसभा को करेंगे संबोधित

भाजपा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भुरु नाग देवता मंदिर में टेका माथा, तेलका में जनसभा को करेंगे संबोधित

डलहौजी/चंबा, 11 अप्रैल मुकेश कुमार(गोल्डी)

भाजपा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज सुबह चंबा जिले के ऐतिहासिक भुरु नाग देवता मंदिर में शीश नवाकर देवता का आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके साथ स्थानीय विधायक डीएस ठाकुर, ग्राम पंचायत प्रधान अरुण राणा सहित भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।बता दें कि जयराम ठाकुर बीते दिन बनीखेत पहुंचे थे, जहां कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बनीखेत में जयराम ठाकुर ने स्थानीय पत्रकारों से संवाद करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश और ऊर्जा का संचार किया।आज सुबह भुरु नाग मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद वे आगामी कार्यक्रम के लिए तेलका रवाना हुए, जहां वे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। मौसम खराब होने के बावजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह और जोश देखा गया, जिससे पार्टी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता स्पष्ट नजर आई।यह दौरा भाजपा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती देने और कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जयराम ठाकुर का यह जनसंपर्क अभियान लोकसभा चुनावों को लेकर पार्टी की तैयारियों का हिस्सा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!