विधानसभा क्षेत्र डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर ने की भागवत कथा में शिरकत, कहा—संतों का सानिध्य जीवन को देता है नई दिशा

विधानसभा क्षेत्र डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर ने की भागवत कथा में शिरकत, कहा—संतों का सानिध्य जीवन को देता है नई दिशा

डलहौजी/ चम्बा 13 अप्रैल मुकेश कुमार ( गोल्डी)

स्थित चिनार पैलेस में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम में आज डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डीएस ठाकुर ने विशेष रूप से शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धापूर्वक भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का श्रवण किया और भक्तों संग आध्यात्मिक वातावरण का आनंद लिया। भुरू नाग देवता मंदिर के तत्वावधान में आयोजित इस साप्ताहिक कथा कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।विधायक ठाकुर ने आयोजन के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि संतों का सानिध्य जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने कहा कि ऐसी धार्मिक कथाएं न केवल हमारे आचरण को सुधारने में सहायक होती हैं, बल्कि हमें मानवता की सेवा करने की भी प्रेरणा देती हैं।

उन्होंने कहा कि संत-महात्माओं की शरण में जाकर हमें सही दिशा और जीवन का उद्देश्य समझने में मदद मिलती है, जिससे भविष्य को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त होता है।कथा में शामिल श्रद्धालुओं ने भी आयोजन को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि इस प्रकार के आयोजन से समाज में आध्यात्मिक जागरूकता फैलती है। श्रीमद् भागवत कथा जैसे आयोजनों के माध्यम से संस्कृति और धर्म के प्रति आस्था को बल मिलता है।इस अवसर पर अनेक स्थानीय गणमान्य नागरिक, पंचायत प्रतिनिधि और क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन धार्मिक भावनाओं और भक्तिभाव से परिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!