पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बनीखेत में प्रवेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बनीखेत में प्रवेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया

डलहौजी/चम्बा 19अप्रैल मुकेश कुमार (गोल्डी)

आज पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बनीखेत में कक्षा बालवाटिका-3 एवं कक्षा प्रथम के नवप्रवेशी बच्चों के स्वागत हेतु एक भव्य प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। विद्यालय में पहली बार पधारने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों का तिलक लगाकर एवं पुष्प वर्षा के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया गया।प्राथमिक विभाग के विद्यार्थियों और संगीत शिक्षिका सुषमा द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।

विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार ने अपने उद्बोधन में सभी बच्चों और उनके अभिभावकों का स्वागत करते हुए केंद्रीय विद्यालय संगठन और विद्यालय की कार्यप्रणाली की जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि आज से बच्चों की औपचारिक शिक्षा की यात्रा आरंभ हो रही है, जो उनके सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।मुख्याध्यापक उमेश कुमार ने विद्यालय के अनुशासन और शिक्षा के अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत मिलने वाले अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी और अभिभावकों को जागरूक किया।

उन्होंने विद्यालय के नियमों एवं अनुशासन को समझाने के साथ बच्चों के समुचित विकास में अभिभावकों की भागीदारी पर भी बल दिया। पीएम श्री योजना के अंतर्गत बच्चों को निशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया। इस अवसर पर श्रीमती शैलजा कालिया और श्रीमती सुष्री शांति ने मंच का संचालन किया। कार्यक्रम में श्री सुनील कुमार, श्री नितिन सागर एवं श्रीमती शोभा वर्मा सहित अनेक अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास एवं शिक्षाप्रद संदेशों के साथ किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!