बनीखेत सत्संग भवन में साप्ताहिक सत्संग सम्पन्न, महात्मा परस राम जी ने दिए आध्यात्मिक प्रवचन

बनीखेत सत्संग भवन में साप्ताहिक सत्संग सम्पन्न, महात्मा परस राम जी ने दिए आध्यात्मिक प्रवचन

डलहौजी/चम्बा 20 अप्रैल मुकेश कुमार( गोल्डी)

आज संत निरंकारी सत्संग भवन बनीखेत में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में महात्मा परस राम जी ने आध्यात्मिक प्रवचन दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस सृष्टि का स्वामी केवल परमात्मा है और उसी की कृपा से मानव को जीवन की आवश्यक वस्तुएं जैसे भोजन, पानी व वायु प्राप्त होती हैं।

महात्मा जी ने कहा कि संसार में रहकर इंसान इन्हीं पदार्थों को पाने में व्यस्त रहता है और सुख-दुख के बीच झूलता रहता है। लेकिन जब सत्गुरु की कृपा से उसे परमात्मा का ज्ञान हो जाता है, तब वह सांसारिक मोह से ऊपर उठकर प्रभु की याद में रम जाता है।

उन्होंने बताया कि जिस भक्त को परमात्मा का साक्षात्कार हो जाता है, वह हर परिस्थिति में संतुष्ट रहता है। ऐसे भक्तों को न सुख लुभाता है और न ही दुख विचलित करता है क्योंकि उनके हृदय में हर पल परमात्मा की याद बसी होती है।

महात्मा परस राम जी ने आगे कहा कि प्रभु को सच्चे हृदय से याद करने वाला व्यक्ति मृत्यु के भय से भी मुक्त हो जाता है। उसे यह विश्वास होता है कि उसका मालिक सदा उसके साथ है और वही उसकी रक्षा करेगा।

उन्होंने कहा कि यह सब संभव तब होता है जब व्यक्ति सत्गुरु की शरण में आकर आत्मज्ञान प्राप्त करता है। सत्संग का समापन प्रार्थना और शांति पाठ के साथ हुआ।

सत्संग में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने प्रवचनों से आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!