गुरु नानक पब्लिक स्कूल में अखंड पाठ साहिब और शब्द कीर्तन का आयोजन, पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी रहीं उपस्थित

गुरु नानक पब्लिक स्कूल में अखंड पाठ साहिब और शब्द कीर्तन का आयोजन, पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी रहीं उपस्थित

डलहौजी/ चम्बा 20 अप्रैल मुकेश कुमार (गोल्डी)

गुरु नानक पब्लिक स्कूल में आज हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा और भक्ति भाव से अखंड पाठ साहिब एवं शब्द कीर्तन का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने विशेष रूप से शिरकत की और अपने विचार भी साझा किए।कार्यक्रम की शुरुआत श्री अखंड पाठ साहिब के भोग से हुई, जिसके उपरांत शब्द कीर्तन की रस्म बड़ी श्रद्धा के साथ निभाई गई। अमृतसर से पधारे विशेष जत्थेदार एन.एस. भंडारी ने भावपूर्ण कीर्तन प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित संगत ने श्रद्धा भाव से सुना।

स्कूल के छात्रों ने भी सेवा भाव से आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाई और श्रद्धालुजनों की सेवा कर अध्यात्मिक वातावरण को और भी प्रभावशाली बना दिया।इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन की ओर से जत्थेदार एन.एस. भंडारी को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही आशा कुमारी और डलहौजी के अन्य गणमान्य व्यक्तियों को भी सिरोपा देकर सम्मान प्रदान किया गया।

आयोजन के समापन पर गुरु ग्रंथ साहिब को भोग अर्पित किया गया, जिसके बाद अटूट लंगर सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रेमपूर्वक वितरित किया गया।गुरु नानक पब्लिक स्कूल का यह आयोजन न केवल एक धार्मिक समागम था, बल्कि यह बच्चों में सेवा, भक्ति और संस्कृति के प्रति भाव जागृत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर भी बना। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, अभिभावक, स्कूल स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!