
25 अप्रैल को डलहौजी व आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी
डलहौजी /चम्बा 23 अप्रैल मुकेश कुमार (गोल्डी)
विद्युत उप-मंडल डलहौजी द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 11 केवी एचटी (HT) लाइन के आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्यों के चलते आगामी शुक्रवार, 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक डलहौजी और इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बाधित रहेगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह शटडाउन बनीखेत बस स्टैंड, बनीखेत मुख्य बाजार, कंडा, पुखरी, बैकूंठ नगर, डलहौजी, सुभाष चौक, बगढार, मझधार, डुलार, रंगड़, नगाली, समलऊ, खैरी सहित अनेक क्षेत्रों को प्रभावित करेगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह कार्य मौसम की स्थिति पर निर्भर रहेगा और खराब मौसम की स्थिति में कार्य को स्थगित भी किया जा सकता है।एसडीओ डलहौजी इंद्रजीत सिंह ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि आवश्यक कार्यों के लिए वे पहले से तैयारी रखें, जिससे असुविधा से बचा जा सके।