डॉ. दिव्या गुप्ता ने अनार का पौधा रोपित कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

डॉ. दिव्या गुप्ता ने अनार का पौधा रोपित कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश


चंबा, 24 अप्रैल मुकेश कुमार (गोल्डी)

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ. दिव्या गुप्ता ने आज चंबा प्रवास के दौरान उपायुक्त कार्यालय परिसर में अनार का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। पौधारोपण न केवल हरियाली को बढ़ाता है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण की नींव भी रखता है।

डॉ. गुप्ता ने बताया कि बच्चों के अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ उनके लिए एक स्वच्छ, सुरक्षित और प्राकृतिक वातावरण सुनिश्चित करना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। इस दिशा में पौधारोपण एक छोटा लेकिन सशक्त कदम है। उन्होंने सभी अधिकारियों और आम जन से आग्रह किया कि वे भी पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाएं और उनका संरक्षण करें।

इस अवसर पर उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा, सहायक आयुक्त पीपी सिंह और जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास) कमल किशोर शर्मा भी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों में भागीदारी का आश्वासन दिया।

यह आयोजन पर्यावरणीय जागरूकता और स्थायी विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!